|
 |
| राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्यों का एनएचपीसी दौरा |
 |
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्यों ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण नीति की एनएचपीसी में क्रियान्वयन संबंधी मॉनिटरिंग करने हेतु 20 दिसंबर 2011 को एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फरीदाबाद का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में माननीया श्रीमती लता प्रियाकुमार एवं माननीय श्री राजू परमार के साथ अनुसूचित जाति आयोग के अन्य अधिकारी भी शामिल थे। माननीय सदस्यों की एनएचपीसी प्रबंधन के साथ आयोजित बैठक में एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री ए.बी.एल. श्रीवास्तव ने श्री डी.पी. भार्गव, निदेशक (तकनीकी), एनएचपीसी तथा श्री आर.एस. मीना, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी के साथ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण नीति की एनएचपीसी में क्रियान्वयन स्थिति से अवगत कराया। आयोग के माननीय सदस्यों ने एनएचपीसी द्वारा इस दिशा में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। माननीय सदस्यों ने इस दौरान एनएचपीसी अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।
****
फरीदाबाद
21.12.2011 |
|
|